डिलीवरी के वक्त महिला के पेट में छूटी थी सुई, दूसरी बार प्रसव के दौरान चला पता

रीवा (मध्य प्रदेश) की एक महिला ने आरोप लगाया है कि अस्पताल के डॉक्टरों से मार्च 2023 में पहली डिलीवरी के दौरान उसके पेट में सर्जिकल सुई छूट गई थी। महिला के परिवार के मुताबिक, महिला को दूसरी बार प्रसव के दौरान सुई होने का पता चला जिससे नवजात बच्चे को चोटें आई हैं और वह वेंटिलेटर पर है।