डिलीवरी पार्टनर्स की देशव्यापी हड़ताल के चलते लुढ़के स्विगी और ज़ोमैटो के शेयर
क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी और ज़ोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल के शेयरों में शुक्रवार को करीब 2% तक की गिरावट दर्ज की गई। स्विगी का शेयर फिसलकर ₹391.40 पर आ गया जबकि इटरनल का शेयर ₹279.70 तक लुढ़क गया जो 5-महीने का निचला स्तर है। इस गिरावट की वजह 25 दिसंबर को डिलीवरी वर्कर्स की हड़ताल मानी जा रही है।