डिलीवरी बॉय को पीटते असम के पुलिसकर्मी का वीडियो हुआ वायरल, किया गया सस्पेंड

गुवाहाटी (असम) में ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने को लेकर एक डिलीवरी बॉय को बीच सड़क पर पीटते पुलिसकर्मी भार्गव बोरबोरा का वीडियो सामने आने के बाद डीजीपी जीपी सिंह ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, भार्गव ने डिलीवरी बॉय से 'जान से मार दूंगा' कहा था। कुछ लोगों के रोकने पर उन्होंने उन्हें काम से काम रखने को कहा।