inshorts

डिलीवरी बॉय पर अमेरिका में गिर गई थी स्टारबक्स की गर्म कॉफी, अब उसे 'मिलेंगे' ₹434 करोड़

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक कोर्ट ने स्टारबक्स को डिलीवरी बॉय को $50 मिलियन (₹434 करोड़ से अधिक) देने का आदेश दिया है। दरअसल, 2020 में ढक्कन ठीक से बंद ना होने से डिलीवरी बॉय पर कॉफी गिर गई थी जिससे उसे थर्ड डिग्री बर्न हुए थे और नर्व डेमेज हुआ था। वहीं, स्टारबक्स इस आदेश को चुनौती देगी।