डिलीवरी बॉय से कपड़ों की अदला-बदली कर गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा युवक, सुरक्षा को लेकर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को जन्मदिन पर सरप्राइज़ देने के लिए उसकी सोसायटी में घुसने के लिए डिलीवरी बॉय से कपड़ों की अदला-बदली करता दिख रहा है। इसके बाद वह डिलीवरी बॉय बनकर अंदर जाता है और गर्लफ्रेंड संग केक काटता है। एक यूज़र ने कहा, "सुरक्षा को लेकर...चिंता हो रही है।"