डेल्हीवरी व ईकॉम एक्सप्रेस ने ₹1,400 करोड़ के सौदे के लिए CCI से मांगी मंज़ूरी

लॉजिस्टिक्स फर्म डेल्हीवरी लिमिटेड और ईकॉम एक्सप्रेस ने ₹1,400 करोड़ के सौदे के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से मंज़ूरी मांगी है। डेल्हीवरी ने 5 अप्रैल को सौदे की जानकारी देते हुए बताया था कि वह ₹1,400 करोड़ कैश देकर ईकॉम एक्सप्रेस में कंट्रोलिंग स्टेक हासिल करेगी। सौदा पूरा होने के बाद ईकॉम एक्सप्रेस, डेल्हीवरी की सहायक कंपनी बन जाएगी।