सीमेंट कंपनी डालमिया भारत ने ₹700 करोड़ के शेयर बायबैक को मंज़ूरी दी है। कंपनी ओपन मार्केट के जरिए अधिकतम ₹1,850/शेयर के भाव पर अपने शेयर खरीदेगी। शेयरों की खरीद 2 दिसंबर तक स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से शुरू होगी और कंपनी ने स्पष्ट किया है कि प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप के शेयरधारक इस बायबैक में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।