inshorts

डॉलर 20 महीने में सबसे तेज़, फिर भी क्यों बढ़ रहा रुपए का क्रेज़?

डॉलर इंडेक्स 20 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बावजूद नवंबर में भारतीय रुपया 3% मज़बूत हुआ है। इसके पीछे क्रूड की कीमतों में 20-25% की गिरावट और विदेशी निवेशकों की वापसी बड़ी वजह रही। नवंबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाज़ार में $15-बिलियन से ज़्यादा का निवेश किया जिससे डॉलर की उपलब्धता बढ़ी और रुपए को सहारा मिला।