विदेशी मुद्रा बाज़ार में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की गिरावट के साथ फिर से 90 के पार चला गया। आज कारोबार की शुरुआत में रुपया 90.26 तक पहुंच गया। हालांकि, दोपहर के बाद हल्की रिकवरी दर्ज की गई और फिलहाल डॉलर के मुकाबले रुपया 90.06 पर कारोबार कर रहा है।