डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर लुढ़का रुपया, इन कारणों से आई गिरावट

भारतीय रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लुढ़ककर अब तक के सबसे निचले स्तर 88.79 पर रहा। शेयर बाज़ार में विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार बिकवाली और दरों को लेकर आरबीआई की मौद्रिक नीति के एलान से पहले सावधानी बरते जाने के बीच यह गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सेंसेक्स 97 अंक गिरकर 80,267 पर बंद हुआ।