डॉलर की मज़बूती के चलते लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ रुपया

अमेरिकी डॉलर के मज़बूत होने के चलते भारतीय रुपया गुरुवार को लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। भारतीय रुपया पिछले सत्र के 85.20 के मुकाबले 85.2625 डॉलर पर बंद हुआ। गौरतलब है कि गुरुवार को सत्र की शुरुआत के दौरान रुपया 85.2825 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया था।