डेविड बेकर, डेमिस हसाबिस और जॉन एम. जंपर को मिला 2024 का केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार
अमेरिकी बायोकेमिस्ट डेविड बेकर और गूगल डीपमाइंड के सीईओ डेमिस हसाबिस व वैज्ञानिक जॉन एम. जंपर को केमिस्ट्री के क्षेत्र में 2024 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। बेकर को 'कंप्यूटेशनल प्रोटीन डिज़ाइन' और हसाबिस व जंपर को 'प्रोटीन स्ट्रक्चर के अनुमान' के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। तीनों के बीच करीब ₹8.9 करोड़ की राशि साझा की जाएगी।