inshorts

मध्य प्रदेश में छात्रा ने रोका अपना बाल विवाह, डेविड बेकहम ने की तारीफ

UNICEF के सद्भावना दूत (गुडविल एंबेसडर) व प्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी डेविड बेकहम ने विश्व बाल दिवस पर मध्य प्रदेश की भील आदिवासी छात्रा हिमा निनामा की सराहना की, जिसने अपना बाल विवाह रोकने के लिए स्कूल प्रिंसिपल की मदद ली थी। शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद पढ़ाई और खेल (एथलेटिक्स) में सक्रिय हिमा टीचर बनना चाहती है।