डेविड मिलर ने जड़ा चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे तेज़ शतक

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ डेविड मिलर ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे तेज़ शतक जड़ दिया है। उन्होंने बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 67 गेंदों पर शतक पूरा किया। पिछला रिकॉर्ड संयुक्त रूप से पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के जॉश इंग्लिस के नाम था जिन्होंने 77-77 गेंदों पर शतक जड़ा था।