डीविलयर्स ने WCL में भारत के खिलाफ बाउंड्री-लाइन पर पकड़ा रिले कैच, हैरान रह गए फैन्स

दक्षिण अफ्रीका के 41-वर्षीय एबी डीविलयर्स ने मंगलवार को WCL 2025 के मैच में सरेल एर्वी के साथ मिलकर बाउंड्री-लाइन पर रिले कैच लपका। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने कमेंट किया, "सुपरमैन वापस आ गया है।" एक अन्य ने लिखा, "उन्हें अपने रिटायरमेंट पर दोबारा विचार...करना चाहिए।"