inshorts

डूसू चुनाव पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, जीत का जुलूस निकालने पर लगाई रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव परिणामों के बाद विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के मुताबिक, हम डूसू चुनाव में हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं लेकिन अगर चुनाव संतोषजनक तरीके से नहीं संपन्न कराए गए तो हम पदाधिकारियों का काम भी रोक सकते हैं। छात्र संघ चुनाव के परिणाम 19 सितंबर को घोषित होंगे।