लेंसकार्ट का ₹7,278 करोड़ का आईपीओ सोमवार को बीएसई पर ₹390 जबकि एनएसई पर ₹395 पर लिस्ट हुआ। इसका प्राइस बैंड ₹402/शेयर था यानी कि आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि उनकी पूंजी करीब 3% घट गई। वहीं, लिस्टिंग के बाद यह बीएसई पर गिरकर ₹355 पर आ गया था यानी कि निवेशक अब 11.52% घाटे में हैं।