ब्रिटेन की AI कंपनी 'ब्लू स्ट्रॉबेरी AI' की 46-वर्षीय डायरेक्टर डॉ. डैन लुओ को डेस्क पर सोने और जल्दी ऑफिस छोड़ने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया था। लंदन साउथ एम्प्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल ने कंपनी की कार्रवाई को अनुचित बर्खास्तगी बताया है। कोर्ट ने कंपनी को 4,333 पाउंड का बकाया वेतन और नोटिस पे देने का आदेश दिया।