बाराबंकी (यूपी) में तैनात अंगद प्रताप सिंह नामक इंस्पेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी कर प्रमोशन पाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, 1999 में दारोगा रहते समय अंगद के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज हुआ था लेकिन उन्होंने फर्ज़ी हलफनामा पेश कर इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन ले लिया। इस खुलासे से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।