डकैती के प्रयास के दौरान अमेरिका में भारतीय मूल के उबर ड्राइवर की गोली मारकर हत्या
हाल ही में न्यूयॉर्क (अमेरिका) में डकैती के प्रयास के दौरान एक हथियारबंद द्वारा कथित तौर पर सिर में गोली मारने के बाद भारतीय मूल के उबर ड्राइवर कुलदीप सिंह की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। उबर के प्रवक्ता ने कहा, "इस संवेदनहीन कृत्य के बाद हमारी संवेदनाएं सिंह और उनके प्रियजनों के साथ है।"