डब्ल्यूपीएल 2025 के पहले मैच में शुक्रवार को पिछले साल की विजेता आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात जायंट्स ने कप्तान ऐश्ली गार्डनर और विकेटकीपर बल्लेबाज़ बेथ मूनी के अर्धशतक की बदौलत 201/5 का स्कोर बनाया जिसके जवाब में आरसीबी ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।