डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया

डब्ल्यूपीएल-2025 के दूसरे मुकाबले में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 19.1 ओवर में 164 रनों पर सिमट गई। जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने शैफाली वर्मा के 43(18) रनों की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।