केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन से मुलाकात की। मांडविया ने ट्वीट किया, "भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन 'कोवैक्सीन' को डब्ल्यूएचओ की मंज़ूरी के संबंध में सार्थक चर्चा हुई।" वहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि डॉक्टर सौम्या ने कोविड-19 की रोकथाम में भारत के प्रयासों की सराहना की।