inshorts

डब्ल्यूएचओ ने जारी कीं म्यांमार में मिली नकली कोविशील्ड वैक्सीन की तस्वीरें

डब्ल्यूएचओ ने म्यांमार में मिली नकली कोविशील्ड कोविड-19 वैक्सीन की तस्वीरें जारी की हैं जिनकी शीशियों पर लगे लेबल पर 'कोविशेल्ड' लिखा हुआ है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, "फर्ज़ी कोविड-19 टीके वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करते हैं और वे...स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त बोझ डालते हैं। यह अहम है कि इन नकली उत्पादों का पता लगाया जाए।"