inshorts

डब्ल्यूएचओ ने दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से की कोविड-19 टीकाकरण कवरेज बढ़ाने की अपील

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दुनिया में कहीं पर भी कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी और अब पाए गए नए वैरिएंट ओमीक्रॉन (B1.1.529) को लेकर चिंता ज़ाहिर की है। इस संबंध में डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रों के देशों से निगरानी बढ़ाने, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक उपायों को मज़बूत करने और टीकाकरण कवरेज बढ़ाने की अपील की।