डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कॉन्गो में स्टाफ द्वारा किए यौन शोषण के लिए मांगी माफी

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में एजेंसी के 21 कर्मचारियों द्वारा यौन शोषण किए जाने को लेकर माफी मांगी है। एक स्वतंत्र रिपोर्ट में यह बात सामने आने के बाद उन्होंने कहा है कि दोषियों को सज़ा दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। यौन शोषण 2018-20 के बीच इबोला संक्रमण फैलने के दौरान हुए थे।