डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ उस बाज़ार के पास लैब को लेकर 'चिंतित' थे जहां पहला कोविड-19 केस आया था

वुहान (चीन) में कोविड​​-19 की उत्पत्ति की जांच करने वाली डब्ल्यूएचओ की टीम के अधिकारी ने कहा है कि वह उस सीफूड बाज़ार के पास एक लैब के सुरक्षा मानकों को लेकर 'चिंतित' थे जहां पहला केस आया था। बकौल अधिकारी, चाइनीज़ सेंटर फॉर डिज़ीज़ कंट्रोल ऐंड प्रिवेंशन संभावित रूप से विशेषज्ञता के बिना ही कोविड-19 केस संभाल रहा था।