डब्ल्यूटीओ मंज़ूरी दे तो भारत दुनिया को खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने को तैयार है: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया के खाली होते खाद्य भंडार के बीच अगर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) अनुमति देता है तो भारत कल से ही दुनिया को अपने भंडार से खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति करने को तैयार है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत के पास अपने लोगों के लिए पर्याप्त खाद्यान्न हैं।