डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार सारा ली ने 30 साल की उम्र में की थी खुदकुशी, ऑटोप्सी रिपोर्ट में हुई पुष्टि

ऑटोप्सी रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार सारा ली ने अक्टूबर 2022 में 30 साल की उम्र में खुदकुशी की थी। अधिकारियों के अनुसार, सारा ने अपनी मृत्यु से पहले घटनास्थल पर 'लेटर्स ऑफ इंटेंट' छोड़ा था। सारा 2015 में डब्ल्यूडब्ल्यूई के 'टफ इनफ' इवेंट की विजेता बनी थीं और उन्हें एक साल का कॉन्ट्रैक्ट मिला था।