डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार हेस की तस्वीर हुई वायरल, लोगों ने उन्हें हार्दिक का हमशक्ल बताया

डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार कार्मेलो हेस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है जिसे लेकर लोग उन्हें क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का हमशक्ल बता रहे हैं। कार्मेलो ने ट्वीट किया, "हार्दिक पांड्या ने मुझे भारत में ट्रेंड करवाया है...ढेर सारा प्यार।" एक ट्विटर यूज़र ने मज़ाक में कहा, "हार्दिक पांड्या ने क्रिकेट में सफल करियर बनाने के बाद...NXT में डेब्यू किया।"