विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की फ्रैंचाइज़ी गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर व बल्लेबाज़ बेथ मूनी को अपना कप्तान नियुक्त किया है। इसके अलावा गुजरात जायंट्स ने भारतीय ऑल-राउंडर स्नेह राणा को अपना उप-कप्तान बनाया है। गौरतलब है, मूनी की 74 रनों (53 गेंद) की नाबाद पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप जीता है।