वरिष्ठ राजनेता कर्ण सिंह ने कहा है कि डर और आशंकाओं के चलते बेहद कम संख्या में कश्मीरी पंडित घाटी में वापस अपने घर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा, "इसे (डर) जाने में काफी वक्त लगेगा और जिस खौफ से वे (कश्मीरी पंडित) गुज़रे हैं...मुझे लगता है कि वे एक बार फिर उसका सामना करने के लिये तैयार नहीं हैं।"