inshorts

डर था कि कोई साधु-संत उसे मार देगा: महाकुंभ से 'मोनालिसा' को वापस गांव भेजने पर उसकी दादी

महेश्वर (एमपी) की रहने वाली वायरल गर्ल 'मोनालिसा' को प्रयागराज के महाकुंभ से वापस गांव भेजने को लेकर उसकी दादी ने 'एनडीटीवी' से बातचीत में कहा है, "डर था कि कोई साधु-संत उसे मार देगा।" उन्होंने कहा, "कितना झगड़ा हुआ? मैं उसे छिपाकर रख रही थी। बहुत दिक्कत हुई...हज़ारों लोग सेल्फी लेने आते थे। हमारा काम नहीं चला।"