दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह आए भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर 2 वीडियोज़ काफी शेयर किए गए जिनमें से एक जकूज़ी से गिरते पानी का है और दूसरा एंट्रेंस गेट के सीसीटीवी का है। हालांकि, फैक्ट चेक में पता चला कि सीसीटीवी फुटेज इस्लामाबाद (पाकिस्तान) का है जहां 15-फरवरी को भूकंप आया था। वहीं, जकूज़ी वाला वीडियो जापान का है।