डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया- बालों से लोगों की डाइट के बारे में क्या पता चलता है
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. इप्शिता जौहरी ने कहा है कि असंतुलित आहार बाल खराब कर सकता है। उन्होंने कहा, "प्रोटीन की कमी से बाल कमज़ोर होते हैं क्योंकि बालों को केरैटिन के संश्लेषण के लिए पर्याप्त अमीनो एसिड नहीं मिल पाते। बायोटिन की कमी से बाल पतले...आयरन की कमी से बाल बहुत टूटते हैं। विटामिन-डी की कमी से गंजापन हो सकता है।"