डरता हूं, मैंने वीडियो बनाया तो फिर प्लेन क्रैश होगा: एअर इंडिया हादसा रिकॉर्ड करने वाला किशोर
अहमदाबाद एअर इंडिया प्लेन क्रैश को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करने वाले 18-वर्षीय आर्यन अंसारी अबतक प्लेन में बैठने से डरते हैं। उन्होंने बताया, "दोस्तों को दिखाने के लिए वीडियो बना रहा था...अचानक प्लेन नीचे जाने लगा...आग का गोला बन गया। मैं डर गया था...मैंने प्लेन के वीडियो बनाने बंद कर दिए...डरता हूं कि रिकॉर्ड करूंगा तो...प्लेन क्रैश हो जाएगा।"