डरने का कोई कारण नहीं है: ओमीक्रॉन से उबरने वाले बेंगलुरु के शख्स ने साझा किया अनुभव

कर्नाटक में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट से रिकवर हो चुके शख्स ने एक वीडियो जारी कर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने कहा, "ओमीक्रॉन से डरने की कोई वजह नहीं...इसके लक्षण भी हल्के हैं।" उन्होंने इससे पहले डेल्टा वैरिएंट से भी संक्रमित होने का दावा करते हुए कहा, "ओमीक्रॉन की तुलना में मैंने...डेल्टा से संक्रमित होने पर ज़्यादा परेशानी झेली।"