यूनाइटेड किंगडम (यूके) की अदालत के अनुसार, दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम ने 'जानबूझकर' पूर्व पत्नी हया बिंत अल-हुसैन को 'डराने' के लिए उनके आसपास सबसे महंगी प्रॉपर्टी में से एक खरीदने की कोशिश की थी। मकतूम द्वारा $4.1 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदने की कोशिश पर हुसैन ने कहा, "मुझे महसूस हुआ...जैसे मेरा पीछा हो रहा है।"