डल लेक पर फ्लोटिंग मैगी स्टॉल का लोगों ने किया विरोध, कहा- कुदरत की कुछ जगहों को तो बख्श दो
डल लेक (जम्मू-कश्मीर) में फ्लोटिंग मैगी स्टॉल की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। कई ने इसे 'बेहद खराब' मार्केटिंग बताया। एक ने कहा, "प्रकृति की कुछ जगहों को वैसे रहने दीजिए जैसा उन्हें होना चाहिए।" अन्य ने कहा, "रैपर और कचरे से पहाड़ों को बर्बाद कर दिया अब हमारे जल स्रोतों को भी बर्बाद करने जा रहे हैं।"