डांटे जाने के बाद यूपी में छात्र ने प्रिंसिपल को तीन बार मारी गोली, वीडियो आया सामने

सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में डांटे जाने के बाद 12वीं के छात्र द्वारा प्रिंसिपल को तीन बार गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने बताया कि गोली लगने के बाद प्रिंसिपल का इलाज जारी है और हालत स्थिर है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।