डाउन सिंड्रोम से पीड़ित बच्ची को बुली किए जाने पर उ. मैसेडोनिया में उसके स्कूल गए राष्ट्रपति

उत्तरी मैसेडोनिया में डाउन सिंड्रोम से पीड़ित 11-वर्षीय एंब्ला को स्कूल में बुली किए जाने के बारे में पता चलने पर राष्ट्रपति स्टीवो पेंडारोव्सकी ने जाकर उससे मुलाकात की। बाद में राष्ट्रपति खुद बच्ची के साथ स्कूल भी गए। वीडियो शेयर कर राष्ट्रपति ने लिखा, "एंब्ला का केस हमें उन पूर्वाग्रहों की याद दिलाता है जिनके साथ हम जीते हैं।"