डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में बुधवार से मिलेगी पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की सुविधा

देशभर के सभी ऑनलाइन डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में 28 सितंबर से पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) के लिए आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध होगी। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस कदम से न केवल विदेशों में रोज़गार चाहने वाले भारतीय नागरिकों को मदद मिलेगी बल्कि शिक्षा, दीर्घकालिक वीज़ा, इमिग्रेशन आदि समेत अन्य पीसीसी ज़रूरतों की भी पूर्ति होगी।