भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा शुक्रवार को लुज़ैन डायमंड लीग में पहले स्थान पर रहे और वह डायमंड लीग जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं। 24-वर्षीय नीरज ने 89.08 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज करते हुए इवेंट जीता। गौरतलब है, नीरज ने अपने करियर में तीसरी बार 89 मीटर के ऊपर का थ्रो किया है।