डार्क वेब पर चोरी के क्रेडिट कार्ड्स के सबसे बड़े विक्रेता काम बंद करेंगे

डार्क वेब पर चोरी के क्रेडिट कार्ड्स के सबसे बड़े विक्रेता यूनीसीसी ने 10 दिन में काम बंद करने की घोषणा की है। ब्लॉकचेन एनालिटिक्स कंपनी इलिप्टिक के अनुसार, यूनीसीसी ने क्रिप्टोकरेंसी के ज़रिए 2013 से अब तक $35.8 करोड़ का लेनदेन करवाया है। यूनीसीसी के संचालकों ने कहा है, "यह सोचा समझा फैसला है, हम युवा नहीं रहे।"