inshorts

डिज़्नी स्टार ने जीता 2027 तक के लिए भारतीय बाज़ार के आईसीसी मीडिया राइट्स

आईसीसी ने बताया है कि डिज़्नी स्टार ने 2027 तक के लिए पुरुषों और महिलाओं के वैश्विक इवेंट्स के भारतीय बाज़ार के टीवी और डिजिटल अधिकार जीत लिए हैं। डिज़्नी स्टार ने सिंगल राउंड सीलबंद बोली प्रक्रिया के बाद मीडिया राइट्स हासिल किए। आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा, "वे हमारे खेल के भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"