डिजिटल रुपया की टेस्टिंग शुरू करने व पायलट प्रोजेक्ट्स चलाने की स्थिति में हैं: आरबीआई

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर टी. रबी शंकर ने कहा है कि आरबीआई वर्तमान में सीबीडीसी (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) या डिजिटल रुपया की टेस्टिंग शुरू करने और इसके पायलट प्रोजेक्ट्स चलाने की स्थिति में है। उन्होंने आगे कहा, "भारत की पहली डिजिटल मुद्रा को लॉन्च करने के लिए एक बारीक और समन्वित नज़रिए की ज़रूरत है।"