पुणे (महाराष्ट्र) में महिला सहकर्मी के साथ रेप करने के आरोप में 31-वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। महिला के मुताबिक, 6-जून को आरोपी ने उसे डिनर पर अपने घर बुलाया और शराब पिलाकर उसके साथ रेप किया। बकौल महिला, 10-जून को दोबारा आरोपी ने उसे घर बुलाया और उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर रेप किया।