डियर धोनी, हम आपको कई और साल सीएसके की कप्तानी करते देखना चाहते हैं: स्टालिन
खुद को एम.एस. धोनी का फैन बताते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा है, "डियर धोनी...हम चाहते हैं कि आप कई और (आईपीएल) सीज़न में सीएसके का नेतृत्व करें।" उन्होंने कहा, "उनका (धोनी) राज्य झारखंड है लेकिन अब वह तमिलनाडु के एक प्यारे लड़के की तरह हैं...वह हमेशा शांत रहते हैं और मुश्किल समय से निपटना जानते हैं।"