डिस्कॉम्स पर बिजली उत्पादक कंपनियों का बकाया बीते साल के मुकाबले इस साल जून में 4% बढ़ा

बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम्स) पर बिजली उत्पादक कंपनियों का बकाया जून-2021 की तुलना में इस साल जून में 4% बढ़कर ₹1,32,432 करोड़ हो गया है। जून-2021 तक डिस्कॉम्स पर बिजली उत्पादक कंपनियों का बकाया ₹1,27,306 करोड़ था। गौरतलब है कि जून-2022 में डिस्कॉम्स पर कुल बकाया मई-2022 के ₹1,30,139 करोड़ के बकाए की तुलना में भी बढ़ा है।