राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई (महाराष्ट्र) के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर एक तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ कर उनके पास से ₹2.1 करोड़ मूल्य का 3.35 किलोग्राम सोना ज़ब्त किया है। डीआरआई ने ट्रांज़िट यात्रियों व एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया। बकौल डीआरआई, ये लोग बैंकॉक, दुबई व अन्य स्थानों से तस्करी करते हैं।